हिन्दुस्तान दैनिक 17 दिसम्बर 2025 में प्रकाशित खबर के अनुसार विशेष निगरानी ईकाई की छापामारी में भवन निर्माण विभाग के निदेशक, गुणवत्ता, अनुश्रवण (उत्तर), दरभंगा गजाधर मंडल के पास अथाह संपत्ति मिली है। इनके ठिकानों से 3 करोड़ 41 लाख 81 हजार रुपये के 16 जमीनों के दस्तावेज जब्त किए गये है।
बिहार सरकार के कुछ Corrupt Officer जनकल्याण योजनाओं के कार्यान्यवन में घूस लेकर योजनाओं का बंटाधार कर रहे है। पढ़ लिखकर समाज कल्याण का संकल्प लेते है। परन्तु पैसा को देखकर इनका इमान बदल जाता है।
गजाधर मंडल एवं उनकी पत्नी के नाम से 30.80 लाख रुपये के एफडी एवं शेयर और 8 लाख के सोना चांदी के जेवरात तथा नगद 1,88,500 रुपये बरामद किए गए है।
इसके अलावा गजाधर मंडल के द्वारा एलआईसी, स्टार हेल्थ आधि में भी निवेश का पता चला है। जिसका अनुसंधान किया जा रहा है।
SVU RAID AT GAJADHAR MANDAL
मंगलवार को एसवीयू ने गजाधर मंडल के पटना एवं भागलपुर स्थित चार ठिकानों पर सुबह-सुबह छापामारी की। इनमें भागलपुर के पीरपैती के बाखरपुर स्थित गजाधर मंडल के आवास, भागलपुर के सबौर स्थित गंगोत्री अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 302 तथा पटना के शास्त्रीनगर स्थित निदेशक, गुणवत्ता अनुश्रवण
New Source: Hindustan, 17.12.2025
